कमाई का सपना दिखाकर खुलावाया खाता, फिर कर दिया ये काम

धन कमाने और नए व्यवसाय में लाभ दिलाने का झांसा देकर लोगों से कूटरचित तरीके से बैंक खाता खुलवाकर साइबर फ्रॉड करने वाले 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Raebareli: धन कमाने और नए व्यवसाय में लाभ दिलाने का झांसा देकर लोगों से कूटरचित तरीके से बैंक खाता खुलवाकर साइबर फ्रॉड करने वाले 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना मिल एरिया पर शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई की उसका परिचित समीर पुत्र सोनू निवासी निराला नगर ने नए व्यवसाय प्रारंभ करने के नाम पर पैसे की लेनदेन हेतु उसके बैंक खाते का उपयोग करने की बात कही।

इसके बाद उसकी पासबुक एटीएम कार्ड में रजिस्टर्ड सिम अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसे जानकारी मिली कि उसके बैंक खाते से जानकारी बिना उसके अनुमति के अनधिकृत वित्तीय लेनदेन में किया गया। जब उसने इसका विरोध किया तब उसके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई।

रायबरेली में पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या हुआ कि महिला की चली गई जान?

इस मामले में थाना मिल एरिया में अभियुक्त दर्ज किया गया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उफरामऊ के सरकारी स्कूल से आज इस फ्रॉड में शामिल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में खुलासा

पुलिस ने बताया कि इन अभियुक्तों से पूछताछ में मालूम हुआ कि यह लोग जिन लोगों से उनके बैंक पासबुक एटीएम कार्ड और आधार कार्ड के साथ सिम लेते थे उन्हें यह लोग विश्वास दिलाते थे कि इन बैंक खाते से ऑनलाइन गेमिंग और अन्य माध्यमों से वैध धनराशि अर्जित करेंगे। लेकिन यह लोग इन बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त अवैध धनराशि के लेनदेन और उसके ट्रांसफर के लिए किया करते थे और उसे अवैध धनराशि को है छुपा सके।

6 महीने पहले लिए थे सात फेरे, अब एक साथ उठीं दो अर्थियां, रायबरेली में दर्दनाक घटना से सन्न रह गए ग्रामीण

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने बताया कि मामले में समीर वाल्मिकी पुत्र सोनू वाल्मिकी निवासी नयापुरवा निराला नगर थाना कोतवाली , शिवांक मिश्रा उर्फ शिवा पुत्र विजय कुमार मिश्रा निवासी फिरोज गांधी कॉलोनी थाना, रितिक कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी बड़ा घोसियाना थाना, लकी सिंह पुत्र शिवकरन सिंह निवासी बहादुरनगर थाना , रणविजय सिंह पुत्र शशेन्द्र सिंह निवासी भवानीपुर थाना, वैभव श्रीवास्तव उर्फ सनी पुत्र रवीन्द्र श्रीवास्तव निवासी नई कॉलोनी जनपद लखनऊ और अभिषेक पुत्र महावीर प्रसाद निवासी तेलीबाग थाना पीजीआई जनपद लखनऊ को तकनीकी सहयोग से साइबर फ्रॉड का पैसा व कूटरचित कागजातों के साथ गिरफ्तार किया गया है ।

Location :  Raebareli

Published :  23 July 2026, 5:35 AM IST

Related News

Advertisement