
शादी का मंडप पड़ा सूना (Img: Dynamite News)
Raebareli: रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के देवी खेड़ा मजरे राघवपुर गांव में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया जब दुल्हन प्रीति गौतम पूरे सोलह सिंगार में जयमाल स्टेज पर पहुंचीं। घर में महीनों से चल रही तैयारियां, रिश्तेदारों की खुशी और बैंड-बाजे की धुन सब एक खूबसूरत शुरुआत का संकेत दे रहे थे, लेकिन किसे पता था कि यह रात एक दर्दनाक मोड़ लेने वाली है।
खचोहन का पुरवा से आई बारात का भव्य स्वागत किया गया। नाश्ते से लेकर डीजे और बैंड-बाजे तक हर चीज़ का शानदार इंतजाम था। बाराती खुशी में नाचते हुए दुल्हन के दरवाजे तक पहुंचे और माहौल पूरी तरह शादी के रंग में डूबा हुआ था।
लेकिन जैसे ही दुल्हन जयमाल स्टेज पर पहुंची, माहौल अचानक बदल गया। आरोप है कि दूल्हे सूरज गौतम ने दहेज में मोटरसाइकिल और अंगूठी की मांग रख दी। दुल्हन पक्ष ने बातचीत और समय की मांग की, लेकिन स्थिति बिगड़ती चली गई।
रायबरेली के बछरावा थाना क्षेत्र के देवीखेड़ा मजरे राघवपुर में दहेज को लेकर शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मोटरसाइकिल और अंगूठी न मिलने पर दूल्हा नाराज हो गया और विवाद में लड़की के भाई पर तलवार से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद दूल्हा बारात लेकर फरार हो गया।… pic.twitter.com/9t9TdjaC9V
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 29, 2026
Balrampur: रिसेप्शन में खूनी खेल, नाचने की जिद ने ली युवक की जान, जानें पूरा मामला
बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे पक्ष की ओर से दुल्हन के भाई धीरज पर तलवार से हमला कर दिया गया। इस हमले में वह घायल हो गया, जिससे स्टेज पर अफरा-तफरी मच गई और खुशी का माहौल चीख-पुकार में बदल गया।
हंगामे के बाद दूल्हा बिना शादी किए बारात वापस लेकर लौट गया। दुल्हन स्टेज पर खड़ी रह गई और उसका सपना वहीं टूट गया, जहां से नई जिंदगी की शुरुआत होनी थी। दुल्हन के पिता मोहनलाल ने बताया कि उन्होंने पूरी तैयारी की थी और सम्मान के साथ बारात का स्वागत किया था। लेकिन दहेज की मांग और अचानक हुए विवाद ने उनकी वर्षों की मेहनत और बेटी के सपनों को तोड़ दिया।
सिर्फ आम बीनने पर नाबालिग को ‘तालिबानी सजा’, बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, पूरा गांव सन्न
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका। थाना प्रभारी के अनुसार जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Location : Raebareli
Published : 29 April 2026, 11:28 AM IST