हिंदी
मौके पर जांच करती पुलिस (Img: Dynamite News)
Raebareli: जगतपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर मंदिर के पास झोपड़ी में रह रहे 60 वर्षीय वृद्ध राम लखन का शव मिला। धारदार हथियार से हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद से गांव में दहशत है और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
पालकी हार मजरे चिचौली गांव में राम लखन काफी समय से गांव से अलग नहर किनारे बनी झोपड़ी में रह रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक उनकी पत्नी का करीब नौ साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद वह अकेले ही अपना जीवन गुजार रहे थे।
रविवार सुबह जब उनकी हत्या की जानकारी सामने आई तो ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। बताया गया कि अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर राम लखन की जान ले ली। घटना की जानकारी मिलते ही जगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।
ये भी पढ़ें- जिस कड़क अफसर की रिपोर्ट से सस्पेंड हुईं नेहा पच्चीसिया, जानिए कौन हैं वो IPS अनु बेनीवाल?
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने संभावित सुराग जुटाने का काम शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर अकेले रहने वाले वृद्ध को किसने निशाना बनाया और हत्या के पीछे वजह क्या थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है।
ये भी पढ़ें- बच्चों पर टूट पड़ता तो? रुद्रपुर के स्कूल में अचानक घुसा बंदर, शिक्षक के साथ किया कुछ ऐसा…सहम गए सभी लोग
बुजुर्ग की हत्या पर सूचना पर एसपी रवि कुमार पुलिस टीम, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी रवि कुमार ने बताया कि राम लखन मंदिर के बाहर झोपड़ी में रहते थे। हत्या किसने और क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल से सुराग जुटा रही है। मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वारदात के खुलासे के लिए SOG और सर्विलांस समेत कई टीमें जांच में जुटी हैं।
Location : Raebareli
Published : 23 August 2026, 12:51 PM IST
Topics : crime news Murder Case raebareli news