Raebareli Crime: पेड़ पर लटका मिला शव! इलाके में मचा हड़कंप

थाना डलमऊ क्षेत्र में पेड़ पर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मजरे बड़ेरवा निवासी अशोक कुमार यादव (45) का शव गांव के पास एक बाग में पेड़ से लटकता मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 20 July 2025, 7:16 PM IST

Raebareli: रायबरेली के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ एक 45 साल का व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। खबर जैसे ही इलाके में फैली तो हड़कंप मच गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार महंत मजरे बड़ेरवा निवासी अशोक कुमार यादव (45) का शव गांव के पास एक बाग में पेड़ से लटकता मिला। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा 16 वर्षीय बेटा अभिषेक और 13 वर्षीय बेटी पूजा हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।

डलमऊ कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

किसान को सांप ने डसा 

वहीं शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक किसान की सांप के काटने   मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान ग्राम अमान खेड़ा मजरे रानीखेड़ा निवासी रामसागर (50) के रूप में हुई है।

रामसागर अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के किसान और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्हें तुरंत बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, एंबुलेंस में ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। एंबुलेंस चालक उन्हें वापस बछरावां सीएचसी ले आया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 20 July 2025, 7:16 PM IST