
घायल मजदूर को अस्पताल ले जाते लोग
Raebareli: रायबरेली में अनियंत्रित सकार्पियो ने साईकिल से मज़दूरी करने जा रहे मज़दूरों को ज़ोरदार टक्कर मारी है। टक्कर लगने से साईकिल सवार तीनों मज़दूर उछल कर काफी दूर गिरे हैं। दुर्घटना में तीनों मज़दूरों को गहरी चोट लगी हैं। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से मज़दूरों को जिला अस्पताल भेज दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामला हरचन्दपुर थाना इलाके के लखनऊ प्रयागराज मार्ग का है। यहां सत्कार डिडौली गांव के पास सत्कार होटल के सामने जिला मुख्यालय मज़दूरी करने जा रहे मज़दूरों को पीछे से आ रही स्कार्पियो टक्कर मारती हुई तेज़ गति से आगे निकल गई। उधर टक्कर लगने से तिनके की तरह बिखरे तीनों मज़दूर बुरी तरह ज़ख़्मी होकर बेहोश पड़े थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुँचाया है। तीनों मज़दूरों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
डंपरों की आमने-सामने टक्कर
रायबरेली के जगतपुर में डलमऊ रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास ओवरब्रिज के नीचे शनिवार शाम करीब 4:30 बजे दो डंपरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में एक डंपर का डीजल टैंक फट गया। डीजल सड़क पर फैल गया।
हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालकों की मदद की। दोनों चालक सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। डीजल टैंक फटने से आग लगने की आशंका थी। ग्रामीणों ने डीजल को फैलने से रोका और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। सड़क पर फैले डीजल को साफ कराया और वाहनों को किनारे करवाया। इस दौरान डलमऊ रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
Location : Raebareli
Published : 31 August 2025, 11:44 AM IST
Topics : Raebareli Road Accident Scorpio workers