

आज अमावा ब्लाक सभागार में सदर विधायक अदिति सिंह द्वारा अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति कार्यक्रम में याद किया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
रायबरेली: जनपद के सदर विधायक अदिति सिंह की अगुआई में अमावा ब्लॉक सभागार में राजमाता अहिल्या बाई होलकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और राजमाता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि अहिल्या बाई होलकर एक महान शासिका और समाजसेविका थीं, जिन्होंने न्याय, धर्म और सेवा के सिद्धांतों पर चलते हुए जनहित में कई ऐतिहासिक कार्य किए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगौती सिंह,सहायक विकास अधिकारी सहकारिता राजन सिंह खण्ड प्रेरक शरद चन्द्र तिवारी क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने राजमाता के आदर्शों और उनके योगदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। सभागार में उपस्थित लोगों ने एकमत से उन्हें नारी शक्ति और कुशल प्रशासक का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की भागीदारी रही। अंत में सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
135 ग्राम पंचायतों में चला कार्यक्रम
विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत रायबरेली जनपद में 135 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें क्रम में आज विकास खंड बछरावां के तीन ग्राम पंचायत सहगो पूरब, सरौरा, ग्राम पंचायत में जनपद रायबरेली के नोडल अधिकारी डॉ योगेश प्रताप सिंह संयुक्त कृषि निदेशक क्वालिटी कंट्रोल द्वारा किसानों को बीज शोधन, मृदा परीक्षण, फसल चक्र, पीएम कुसुम योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, ट्राईकोडर्मा का फील्ड डिमॉन्सट्रेशन के बारे में बताया गया।
योजना जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ आर पी एन सिंह में कार्यक्रम में खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों से संबंधित आधुनिक तकनीकी और उन्नति कृषि के बारे में किसानों को जागरूक किया गया। डॉ संजय सिंह ने बताया कि किसानों कैसे कम लागत में अधिक उत्पादन कैसे मिले के बारे में किसानों को जानकारी दी, उप कृषि निदेशक/ भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि किसान विभाग की सभी योजनाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले और सब्सिडी एट सोर्स का लाभ उठाएं कार्यक्रम में आई सी ए आर के वैज्ञानिक डॉ ए रहमान ने मृदा सुधार और ऑर्गेनिक कार्बन और मृदा के स्वास्थ्य को कैसे अच्छा रखें इसके बारे में किसानों को जानकारी दी।
किसानों को उनके उपयोगी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में मुख्य रूप से पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अवशेष पंजीकरण, ई के वाई सी, आधार सीडिंग और अन्य कृषि ऋण और नीतियों के बारे में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी रायबरेली द्वारा किसानों को बताया गया, किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड में सुझाई गई विभिन्न फसलों के चयन तथा संतुलित खादों के प्रयोग के बारे जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि विभाग के कर्मचारी सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।