हिंदी
प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स: गूगल)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। जहां मंगलवार को प्रशासन ने 37 नायब तहसीलदारों को प्रमोट करके तहसीलदार बना दिया है। इस संबंध में आदेश अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त अरविंद सिंह द्वारा जारी किए गए हैं। राजस्व परिषद की ओर से इसकी अधिकारिक सूची भी प्रकाशित कर दी गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इससे पहले सरकार ने 63 तहसीलदारों को प्रमोट कर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) के पद पर नियुक्त किया था। अब तहसील स्तर पर प्रशासनिक कार्यों को और अधिक कुशलता से संचालित करने के उद्देश्य से नायब तहसीलदारों को तरक्की देकर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
किस-किस को मिला प्रमोशन?
इस पदोन्नति सूची में कई वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारियों के नाम शामिल हैं। प्रमोशन पाने वालों में ऋतुराज शुक्ला, अजय कुमार-चतुर्थ, सम्पूर्ण कुलश्रेष्ठ, सुनील कुमार सिंह-प्रथम, विश्वदीपक त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय, अलख शुक्ला और पूजा चौधरी जैसे नाम प्रमुख हैं। इसके अलावा प्रकाश सिंह यादव, बृजेश कुमार-प्रथम, संध्या यादव, वीरेन्द्र प्रताप, अनुराग, चन्द्रगुप्त सागर, प्रशांत अवस्थी, ऋषि कुमार मिश्रा, अमित त्रिपाठी, रवीन्द्र विक्रम और सुशील कुमार भारती भी शामिल हैं।
अन्य अधिकारियों में रोशन सोलंकी, कुमकुम मिश्रा, ललिता देवी, शैल कुमारी, दिलीप कुमार, जितेन्द्र सिंह चाहर, उमेश चन्द्र यादव, सत्येन्द्र कुमार मौर्य, हेमन्त कुमार, सत्य प्रकाश गुप्ता, दीपेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, सरिता, अभिजीत गौरव, संजय कुमार-तृतीय, सचिन पंवार, हेमराज सिंह बोनल और मीना गौड़ को भी तहसीलदार के पद पर पदोन्नति दी गई है।
देखें पूरी लिस्ट


सचिवालय सेवा में भी प्रमोशन की सौगात
बता दें कि सिर्फ तहसील स्तर ही नहीं, सचिवालय में कार्यरत आठ वरिष्ठ अधिकारियों को भी पदोन्नति का लाभ मिला है। संसदीय कार्य विभाग में कार्यरत शिवाजी सिंह को संयुक्त सचिव से विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं, गृह विभाग के आशुतोष चंद्र पांडेय और नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के महेंद्र कुमार त्रिपाठी को उप सचिव से संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।
इसके अलावा लेखा संवर्ग के उप सचिव राजेश कुमार पांडेय (राज्य संपत्ति विभाग) और असलम खान (खाद्य एवं रसद विभाग) को भी संयुक्त सचिव का पद मिला है। डॉ. उमेश चंद्र वर्मा (सचिवालय प्रशासन विभाग), केबीएल श्रीवास्तव (नगर विकास विभाग) और विनय कुमार पाठक (वन एवं पर्यावरण) को अनुसचिव से उप सचिव के पद पर तरक्की दी गई है।
Location : Lucknow
Published : 2 July 2025, 9:32 AM IST
Topics : Naib Tehsildar Promotion List SDM Promotion Secretariat Officers UP Government uttar pradesh