हिंदी
प्रियंका सिंह रावत
Lucknow: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए प्रियंका सिंह रावत को उम्मीदवार घोषित किया है। प्रियंका सिंह रावत बाराबंकी से पूर्व भाजपा सांसद रह चुकी हैं और पार्टी संगठन में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं।
प्रियंका सिंह रावत का जन्म 7 अगस्त 1985 को बरेली में हुआ था। उन्होंने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए किया। इसके अलावा मास कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। राजनीति में आने से पहले वह पत्रकारिता से जुड़ी थीं और न्यूज चैनल में रिपोर्टिंग व एंकरिंग का काम कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: UP Rajya Sabha Elections 2026: जानिए कौन हैं भाजपा के उम्मीदवार प्रकाश पाल, कैसा रहा है उनका राजनीतिक सफर?
प्रियंका सिंह रावत वर्ष 2013 में भाजपा से जुड़ीं। पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें बाराबंकी (एससी) सीट से उम्मीदवार बनाया। उन्होंने कांग्रेस के पीएल पुनिया को 2,11,878 वोटों के अंतर से हराकर पहली बार संसद में प्रवेश किया।
16वीं लोकसभा के दौरान उन्होंने क्षेत्र से जुड़े सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों के मुद्दे उठाए।
2019 में भाजपा ने उन्हें लोकसभा का टिकट नहीं दिया, लेकिन पार्टी में उनकी सक्रियता जारी रही। वर्ष 2020 में उन्हें भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री बनाया गया। बाद में 2026 में प्रदेश संगठन में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।
अब भाजपा ने उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी बनाकर राष्ट्रीय राजनीति में दोबारा बड़ी भूमिका का मौका दिया है।
ये भी पढ़ें: UP Rajya Sabha Elections 2026: जानिए कौन हैं भाजपा के उम्मीदवार प्रकाश पाल, कैसा रहा है उनका राजनीतिक सफर?
Location : Lucknow
Published : 5 October 2026, 4:05 PM IST