प्रयागराज: गंगा-यमुना में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, लोग हुए परेशान

प्रयागराज में फिर से गंगा यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। इस दैौरान लगभग 2 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। वहीं छोटा बघाड़ा के अलावा दारागंज में लोगों के घर में पानी घुस गया है।

Updated : 30 July 2025, 6:59 PM IST

Prayagraj News: प्रयागराज में फिर से गंगा यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। इस दैौरान लगभग 2 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। वहीं छोटा बघाड़ा के अलावा दारागंज में लोगों के घर में पानी घुस गया है। इसके अलावा जरूरी चीजों को लोगों को नांव से पहुंचाने का काम किया जा रहा है। महाकुंभ में बनाई गई 15 किलोमीटर सड़क रिवर फ्रंट पूरी तरह से पानी में डूब चुका है। वहीं पानी का जलस्तर इतना अधिक हो गया है कि लेटे हनुमान के गर्भगृह तक जा चुका है। दशाशमेघ घाट पर मंदिर का प्रवेश द्वार भी पूरी तरह से डूबा हुआ है। स्थिति को देखने के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर बना हुआ है। इसकेो लेकर 4 राहत शिविर भी लोगों की राहत के लिए बनाया जा चुका है।

हड्डी गोदाम में इकट्ठा हुआ पानी

करैली में स्थित हड्डी गोदाम में यमुना का जलस्तर भी बढ़ने लग गया है। यमुना से सटी हुई ससुर खदेरी नदी का पानी इस इलाके में पहुंच रहा है।इसके अलावा एनडीआरएफ की टीम भी राहत कार्य हेतु तैनात हो गई है। नैनी की बात करें तो गंगा का जलस्तर 81.13 मीटर के अलावा और फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 81.30 मीटर पर हो गया है। वहीं खतरे का निशान84.73 पर जाकर बना हुआ है।

तीसरी त्रिवेणी में जलस्तर बढ़ने के बाद से लोगों के घर तक पानी आने लगा है। गंगा किनारे पर बनी रोड भी पूरी तरह से डूब रही है। इसके अलावा वहां पर मौजूद पानी भी लोगों के घर में आना शुरू हो चुका है। इसकी वजह से लोगों ने अपना समान समेटना भी शुरू किया है। शहर के कई बड़े इलाकों में नदी का पानी दरवाजे तक आना शुरू हो गया है।

लोगों की बढ़ रही समस्या

गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद लोगों में बाढ़ का डर बना हुआ है। इसकी वजह से लोगों में काफी डर बन चुका है। ऐसी स्थिति बनने के बाद लोगों को काफी परेशानी बढ़ गया है। वहीं गंगा के पानी ने लोगों का जीवन प्रभावित कर दिया है।

Nainital High Court: हरिद्वार में बंद होंगे सभी स्टोन क्रशर? नैनीताल हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश

 

Location : 
  • Prayagraj

Published : 
  • 30 July 2025, 6:59 PM IST