
Prayagraj: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के चौक घंटाघर पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। जिला महिला व्यापार मंडल और रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम की संयुक्त पहल पर आयोजित नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और महिलाओं ने हिस्सा लिया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से सामाजिक जागरूकता और महिला सम्मान का महत्व समझाया।
कार्यक्रम में संस्था स्वांग रंग के कलाकारों ने निर्देशक सचिन चंद्र के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से महिला सुरक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी और महिलाओं के सम्मान जैसे मुद्दों को उठाया। प्रस्तुति का उद्देश्य लोगों को यह समझाना था कि महिलाओं की सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
नाटक में हर्षिता तिवारी, मुस्कान दास, दिव्यांशी अग्रहरि, हर्ष पांडेय और पंकज पांडेय ने अभिनय किया। प्रस्तुति देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए। आयोजन के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर सहायता लेने का संदेश दिया गया।
इस आयोजन में जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष अवंतिका टंडन, महासचिव हिना खान और कोषाध्यक्ष वंदना त्रिपाठी सहित मालती उपस्थित रहीं। रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम की ओर से अध्यक्ष अजय शर्मा, सचिव प्रमय मित्तल, नितिन चोपड़ा और नेहा जायसवाल सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में प्रयाग व्यापार मंडल के सचिव सुहेल अहमद, अकरम शगुन और युवा नेता शुभम केसरवानी भी मौजूद रहे। आयोजकों का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को जनभागीदारी से जोड़ना और महिलाओं के प्रति सम्मानजनक सामाजिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना रहा।
खरगे के बयान पर देशभर में BJP का हल्लाबोल, कई राज्यों में प्रदर्शन; इस्तीफे की मांग
कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की ओर से कोतवाली के प्रभारी सुधीर सिंह, घंटाघर चौकी प्रभारी अनूप वर्मा और थाना कोतवाली की मिशन शक्ति प्रभारी सौभया गुप्ता उपस्थित रहीं। कांस्टेबल राहुल गौतम, राजकुमार, विशेषता और महिला कांस्टेबल प्रतिभा पांडेय व ज्योति देवी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
आयोजन एसीपी निकिता श्रीवास्तव के निर्देशन में और उपायुक्त पीयूष मोर्डिया के निर्देश पर मिशन शक्ति के उद्देश्यों के अनुरूप किया गया। कार्यक्रम के मीडिया कवरेज में जिला महिला व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी अकरम शगुन की भूमिका रही।
आयोजकों के मुताबिक, महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर उपलब्ध कराने के प्रति समाज को जागरूक करना है। इस संयुक्त पहल के जरिए यह संदेश दिया गया कि जागरूकता, सहयोग और सामूहिक प्रयासों से ही सुरक्षित एवं समान समाज का निर्माण किया जा सकता है।
Location : Prayagraj
Published : 26 October 2026, 5:14 PM IST