प्रयागराज में ओवरटेक के दौरान भीषण हादसा, एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में भेसकी पेट्रोल पंप के पास बस और स्कॉर्पियो के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 November 2026, 1:36 AM IST

Prayagraj: जिले के हंडिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भेसकी पेट्रोल पंप के पास बुधवार को बस और स्कॉर्पियो के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बस सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

ओवरटेक करने के दौरान हुई जोरदार भिड़ंत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो और बस दोनों वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रही थीं। जैसे ही दोनों वाहन भेसकी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, इसी दौरान बस चालक स्कॉर्पियो को ओवरटेक करने लगा। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के दौरान बस अनियंत्रित हो गई और स्कॉर्पियो से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो दूसरी तरफ की सड़क पर पलटते हुए सड़क के दूसरी ओर जा पहुंची।

हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन नंबर UP70 FR 3659 है, जबकि बस का नंबर UP70 ET 7490 बताया गया है। दुर्घटना में बस सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति का पैर बुरी तरह टूट गया, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

प्रयागराज में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, छत्तीसगढ़ से यूपी लाई जा रही थी खेप; STF ने रास्ते में दबोचा

घायल अस्पताल में भर्ती 

घटना की जानकारी मिलते ही हंडिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय और इंस्पेक्टर हंडिया ओमप्रकाश पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके साथ ही पीआरवी 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए कई एंबुलेंस बुलाई गईं। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदाबाद भेजा गया।

मंदिर में रात के अंधेरे में खूनी वारदात, प्रयागराज में साधु की हत्या से सनसनी

जांच में जुटी पुलिस 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। भीषण सड़क हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Location :  Prayagraj

Published :  26 November 2026, 1:34 AM IST