घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। हालांकि, अमोनिया गैस के रिसाव के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कत आ रही है। जहरीली गैस के चलते रेस्क्यू टीमों को अंदर जाने में मुश्किल हो रही है, जिससे बचाव अभियान धीमा पड़ गया है।

प्रतीकात्मक छवि
Prayagraj: प्रयागराज के गंगापार इलाके में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ रोड पर चंदापुर गांव के सामने स्थित सपा के पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस से भरे टैंक के फटने से जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके बाद पूरी छत भरभराकर गिर गई। हादसे में 15 से अधिक मजदूर मलबे में दब गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय कोल्ड स्टोरेज में आलू रखा जा रहा था और बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास का इलाका दहल गया। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।
रसोई गैस की किल्लत और महंगाई ने किया बेहाल, प्रयागराज में सपा महिला सभा का प्रदर्शन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। हालांकि, अमोनिया गैस के रिसाव के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कत आ रही है। जहरीली गैस के चलते रेस्क्यू टीमों को अंदर जाने में मुश्किल हो रही है, जिससे बचाव अभियान धीमा पड़ गया है।
अब तक मलबे से दो लोगों को बाहर निकाला गया है, जिन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया है। अन्य मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने इलाके को घेर लिया है और आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
बताया जा रहा है कि लखनऊ रोड स्थित यह आदर्श कोल्ड स्टोरेज पूर्व मंत्री अंसार अहमद का है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक तौर पर अमोनिया टैंक में दबाव बढ़ने को विस्फोट की वजह माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
माता निकली कुमाता: प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने चार माह के बेटे के साथ…
फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन का पूरा फोकस मलबे में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने पर है। इस हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया है।