
कानपुर में प्रवीण दावर ने दिया संदेश (img: Dynamite News)
Kanpur: कांग्रेस की विचारधारा और पार्टी के इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से AICC विचार विभाग के अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण दावर कानपुर पहुंचे। मेस्टन रोड स्थित तिलक हॉल में आयोजित विचार विभाग की बैठक के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और उसकी विचारधारा व इतिहास को लोगों तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा हुई।
प्रवीण दावर ने बताया कि हमारा अभियान लगातार चल रहा है इसके तहत अब तक करीब 20 बैठकें कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश के तीन जिलों में बैठकें करने के बाद कानपुर में यह उनकी चौथी बैठक है। आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, विचारधारा के बारे में बताया इसके साथ ही कांग्रेस संगठन को मजबूत कैसे करना है, कैसी रणनीति हो जिस पर विचार साझा किए। संबोधन में कांग्रेस की राजनीतिक सोच, रणनीति और मौजूदा परिस्थितियों में पार्टी की भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई। वहीं दावर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा पर निशाना साधते हुए सवाल उठाये।
यह भी पढ़ें: UP Election 2027: रोजगार, महंगाई या विकास? यूपी की जनता के लिए कौन बनेगा सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा?
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े विचारों और दिशा को आगे बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। जिसपर हम जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा को बता रहे हैं। पार्टी का प्रयास है कि कांग्रेस के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए और कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति सक्रिय किया जाए।
प्रवीण दावर ने कहा कि माहौल अब अलग दिख रहा है, 2027 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन की सरकार जरूर बनेगी। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार के जाने का समय आ गया है। कार्यक्रम के जरिए कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का संदेश दिया गया।
यह भी पढ़ें: UP पंचायत चुनाव: गांवों में क्या है माहौल? किन मुद्दों पर जनता करेगी भरोसा
बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा का प्रचार करने और जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने का संदेश दिया गया।
Location : Kanpur
Published : 18 October 2026, 6:09 PM IST
Topics : AICC Vichar Vibhag Congress Rahul Gandhi UP News