
सूचना तत्काल कोतवाली देहात पुलिस को दी(Source: Dynamite News)
Pratapgarh: प्रतापगढ़ जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के धारूपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, धारूपुर गांव निवासी पंकज यादव 28 पुत्र विजय यादव का शव बुधवार सुबह घर में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना तत्काल कोतवाली देहात पुलिस को दी। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक की अभी शादी भी नहीं हुई थी।
सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। युवक ने आत्महत्या की है या इसके पीछे कोई और वजह है, पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
UP Assembly election 2027: योगी के गढ़ गोरखपुर में सपा की हुंकार, बोले- फिर आएगी अखिलेश सरकार
कोतवाली निरीक्षक संदीप तिवारी ने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
Location : Pratapgarh
Published : 18 November 2026, 3:09 PM IST