एक AC का किराया 1 लाख रुपये! प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को पद से हटाया गया, जांच शुरू

प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में 10 एसी के किराये के लिए 10 लाख रुपये का बिल सामने आने के बाद तत्कालीन प्रिंसिपल डॉ. सोमनाथ को पद से हटा दिया गया है। शासन स्तर से विभागीय जांच शुरू की गई है। अयोध्या मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. देवजीत शर्मा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 17 October 2026, 8:20 PM IST
google-preferred

Pratapgarh: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित डॉ. सोनेलाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में कथित वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन प्रिंसिपल डॉ. सोमनाथ को पद से हटा दिया गया है। मामला कॉलेज परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किराए पर लिए गए एयर कंडीशनर (AC) के भुगतान से जुड़ा है। आरोप है कि 10 एसी के किराए के लिए 10 लाख रुपये का बिल तैयार किया गया था।

एक AC के किराए का बिल करीब एक लाख रुपये

मामला मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित एक पूर्व कार्यक्रम के लिए किराए पर लिए गए एसी से जुड़ा बताया जा रहा है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, तत्कालीन प्रिंसिपल डॉ. सोमनाथ के समय कार्यक्रम के लिए 10 एसी किराए पर मंगवाए गए थे। भुगतान के लिए जब बिल अधिकारियों के पास पहुंचा, तो उसमें प्रत्येक एसी का किराया करीब एक लाख रुपये दर्शाया गया था। इस हिसाब से 10 एसी का कुल बिल 10 लाख रुपये बताया गया।

‘हाथ में संविधान लेकर घूमने से सत्ता नहीं बदलती’, प्रतापगढ़ में अनुप्रिया पटेल का विपक्ष पर तीखा हमला!

पद से हटाए गए डॉ. सोमनाथ

कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में डॉ. सोमनाथ को प्रिंसिपल के पद से हटा दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। इस कार्रवाई के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव हुआ है। शासन ने अयोध्या मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. देवजीत शर्मा को प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस फैसले के बाद डॉ. शर्मा ने शनिवार को प्रतापगढ़ पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी संभाली।

पति को नशे की नींद सुलाया और बाथरूम के दरवाजे के पीछे छिपा था मौत! प्रतापगढ़ में डकैती के दौरान महिला की हत्या से सहमा पूरा इलाका

नए प्रिंसिपल ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

अतिरिक्त प्रभार संभालने के बाद डॉ. देवजीत शर्मा ने राजा प्रताप बहादुर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और विभिन्न वार्डों में मरीजों को मिल रही सुविधाओं पर ध्यान दिया गया। उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. शैलेन्द्र कुशवाहा सहित वरिष्ठ डॉक्टर और अस्पताल का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Location :  Pratapgarh

Published :  17 October 2026, 7:41 PM IST

Related News

Advertisement