
बागेश्वर धाम सरकार ने मां गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
Pratapgarh: कुंडा स्थित बेंती राजभवन के परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य श्रीराम कथा के दूसरे दिन बुधवार सुबह अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) ने राजभवन परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के सेवादार व आयोजक मंडल के सदस्य उनके साथ मौजूद रहे।
राजभवन के भ्रमण के पश्चात पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री साधु-संतों की टोली के साथ राजभवन के समीप स्थित पतित पावनी मां गंगा के घाट पर पहुंचे। वहां उन्होंने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और विधिवत पूजा-अर्चना की।
भोलनाथ को जल चढ़ाते बाबा बागेश्वर
गंगा स्नान के बाद बागेश्वर धाम सरकार ने घाट के पास स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने इस पावन अवसर पर सनातन संस्कृति की रक्षा और संपूर्ण विश्व के कल्याण की मंगलकामना की।
बागेश्वर धाम सरकार के गंगा घाट पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु वहां एकत्रित हो गए। सभी ने भव्य दर्शन कर पूज्य सरकार से आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे समय घाट और मंदिर परिसर जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।
Location : Pratapgarh
Published : 18 November 2026, 2:05 PM IST