
प्रतापगढ़ में पानी निकासी को लेकर खूनी खेल (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)
Pratapgarh: बाघराय थाना क्षेत्र के चकवड़ गांव में मकान के पानी निकास को लेकर हुए विवाद में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को देवगलपुर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस मामले मेंं आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान चकवड़ गांव निवासी श्यामू पाण्डेय (38) पुत्र विनय कुमार पाण्डेय के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, बीते 13 नवंबर को घर के पानी निकास को लेकर श्यामू का अपने चचेरे भाई से विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज के बीच श्यामू ने अपने चचेरे भाई और बीच-बचाव करने पहुंचे भतीजे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पानी निकासी के विवाद में मचा बवाल (इमेज सोर्स-सांकेतिक फोटो)
हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर बाघराय थाने में हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर बाघराय पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष बाघराय राकेश कुमार चौरसिया ने टीम गठित की।
प्रतापगढ़ में हाईवे पर फॉर्च्यूनर-स्कॉर्पियो की टक्कर से हड़कंप, 10 साल का मासूम गंभीर घायल
मुखबिर की सटीक सूचना पर उपनिरीक्षक देवी दयाल वर्मा ने हमराही सिपाही सत्यप्रकाश के साथ घेराबंदी कर देवगलपुर पुलिया (चौराहा) के पास से फरार आरोपी श्यामू पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया।
Location : Pratapgarh
Published : 21 November 2026, 5:15 PM IST