
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे् अजय राय
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली नीट की तैयारी कर रही छात्रा से मिलने महोबा पहुंचे थे। उन्होंने पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
अजय राय ने कहा कि कांग्रेस अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने दावा किया कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया जाएगा।
अजय राय ने पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। साथ ही छात्रा और उसके परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी बात कही। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग भी उठाई।
उन्होंने कहा कि “जहां अन्याय होगा, वहां कांग्रेस पहुंचेगी और पार्टी का हर कार्यकर्ता मजबूती से खड़ा रहेगा।”
पीएम मोदी को लेकर कथित विवादित टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर हमला बोला है। सोशल मीडिया पर भी बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी इस वायरल वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं राजनीतिक गलियारों में इस बयान को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
Location : Mahoba
Published : 22 May 2026, 5:13 PM IST
Topics : Ajay Rai Congress Mahoba News Narendra Modi UP Politics