
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Moradabad: यूपी में मुरादाबाद में बुधवार को पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई जिसमें उधम सिंह गैंग के शार्प शूटर गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती किया गया। मीडिया रपटों के अनुसार मुठभेड़ में घायल बदमाश आशु उर्फ मोंटी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
गोली लगने से घायल शार्प शूटर की पहचान आशु उर्फ मोंटी पुत्र भरत सिंह निवासी मीरापुर कला थाना हाफिज पुर के रूप में हुई है। यह मुठभेढ़ मुरादाबाद में सिविल लाइंस इलाके में पोस्टमार्टम हाउस के पास हुई।
एसटीएफ ने मौके से आरोपी के पास से 1 स्विफ्ट कार, 32 बोर पिस्टल, 32 बोर रिवॉल्वर, 12 बोर बंदूक और भारी मात्रा में खोखा और ज़िंदा कारतूस बरामदगी किया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार रात सिविल लाइंस इलाके में घेराबंदी की। पोस्टमॉर्टम हाउस के पास पुलिस को देखकर वह बाइक से भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश को गोली लगी।
जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ और मुरादाबाद पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन से अंजाम दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी बदमाश पर हत्या , हत्या के प्रयास और डकैती जैसे जघन्य अपराध के लगभग 36 मुकदमे दर्ज हैं। उपरोक्त अपराधी थाना सिविल लाइंस मुरादाबाद से एक व्यवसायी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और हत्या के प्रयास के अपराध में वांछित था। आरोपी बदमाश पर पचास हजार का इनाम घोषित था।
बकौल पुलिस आशु चड्ढा वर्ष 2010 में एक हत्या के मामले में जेल गया था जहाँ पर उधम गैंग से उसका संपर्क हुआ और उसके बाद उसकी जमानत हुई तो वह उधम गैंग के लिए काम करने लगा। इसके बाद वह जरायम की दुनिया में उतर गया और लूट, हत्या की वारदात को अंजाम देने लगा। उस पर अलग-अलग धाराओं में 36 मुकदमे पंजीकृत हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी बदमाश पर कई थानों में कई धाराओं में मामले दर्ज हैं। आरोपी पर मेरठ, गाज़ियाबाद हापुड, बुलंदशहर, मुरादाबाद में कई थानों पर संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच में जुट गई है।
Location : Moradabad
Published : 1 April 2026, 10:41 PM IST