Encounter In UP: शामली में संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर फैसल ढेर, सिपाही को लगी गोली
यूपी के शामली में पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश फैसल को मार गिराया। फैसल, कुख्यात गैंगस्टर संजीव जीवा का शूटर था और मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। उस पर कई संगीन मामले दर्ज थे।