Patna News: सहायक कुलसचिव सनाउल्लाह खान के घर छापा, जेवरात और संपत्तियों के दस्तावेज बरामद

पटना में ढाई लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए सहायक कुलसचिव सनाउल्लाह खान के घर निगरानी विभाग ने छापेमारी की। 6 घंटे चली जांच में 25 लाख के जेवर और प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 29 April 2026, 4:38 AM IST

Patna: मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव मोहम्मद सनाउल्लाह खान की ढाई लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग ने उनके ठिकानों पर शिकंजा कस दिया है। गिरफ्तारी के फौरन बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अलीनगर स्थित लेडी इमाम अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 404 में छापेमारी की। करीब छह घंटे तक चले इस गहन तलाशी अभियान में टीम ने घर के कोने-कोने को खंगाला, जिससे पूरे अपार्टमेंट परिसर में हड़कंप मच गया। इस दौरान अपार्टमेंट के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा रही और पूरे इलाके में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही।

Sonbhadra: शराब पीकर स्टेज पर गिरे दूल्हे से शादी करने से दुल्हन का मना, 40 दिन में 3 लाख लौटाएगा दूल्हा पक्ष

तलाशी अभियान के दौरान निगरानी की टीम ने घर से भारी मात्रा में कीमती सामान और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, घर से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर मिले हैं, जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अतिरिक्त चांदी के आभूषण, 19 हजार रुपये नकद, एलआईसी में बड़े निवेश के कागजात और संपत्तियों से जुड़े कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। निगरानी विभाग के अधिकारी अब इन दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं ताकि उनकी आय से अधिक संपत्ति और अवैध निवेश के स्रोतों का खुलासा किया जा सके। पूरी कार्रवाई के बाद विभाग ने बरामद सामान की विधिवत सूची तैयार की और वहां मौजूद परिजनों से उस पर हस्ताक्षर कराए।

गोरखपुर में चोरी का सनसनीखेज खुलासा! 48 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर, लैपटॉप समेत पूरा माल बरामद

वहीं दूसरी ओर, जब निगरानी की टीम घर में छापेमारी कर रही थी, तब वहां सनाउल्लाह खान की पत्नी, बच्चे और उनके पड़ोसी भी मौजूद थे। कार्रवाई के बीच घर की महिलाओं ने अपना पक्ष रखते हुए इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उनका दावा है कि घर से मिले जेवरात खानदानी हैं और तलाशी में कोई बड़ी नकद राशि बरामद नहीं हुई है। परिजनों ने सहायक कुलसचिव को बेगुनाह बताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें एक सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया गया है। हालांकि, निगरानी विभाग ने स्पष्ट किया है कि रंगेहाथ गिरफ्तारी और बरामद दस्तावेजों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है और जल्द ही इस मामले में कड़ी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Location :  Patna

Published :  29 April 2026, 4:38 AM IST