
आरोपी गिरफ्तार फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
देवरिया: गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान लवकनी निवासी रवि किशन (19) पुत्र शारदा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को लवकनी गांव निवासी अरविंद चौहान आटा चक्की पर आटा लेने गया था। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गौरीबाजार थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।
IND vs ZIM: भारतीय महिला क्रिकेट में दीप्ति शर्मा का कमाल, छठे नंबर पर शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी
मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई थीं। इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बीती रात पहलवान बाबा मंदिर के पास से रवि किशन को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
महिलाओं से अभद्रता और ईंट-पत्थरों से खौफनाक पिटाई! झांसी में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 126(2) और 351(3) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में गौरीबाजार थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सिंह और हेड कांस्टेबल मुन्नीलाल चौहान शामिल रहे। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
Location : देवरिया
Published : 25 October 2026, 9:20 PM IST
Topics : Latest News Lavakni News UP News