
नोएडा की ट्विशा शर्मा हुई अग्नि में विलीन
Noida/Bhopal: नोएडा की मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा के परिवार के लिए रविवार का दिन बेहद दर्दभरा रहा। 12 मई को भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा का आज रविवार की शाम 5 बजे के बाद भोपाल के बधभदा विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। करीब 12 दिनों तक बेटी के शव और जांच प्रक्रिया का इंतजार करने के बाद परिवार ने भारी मन से ट्विशा को अंतिम विदाई दी।
श्मशान घाट पर ऐसा माहौल था, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। मां-बाप, भाई और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था। ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने अपनी बहन को मुखाग्नि दी। जैसे ही परिजनों ने ट्विशा का शव देखा, सभी फफक पड़े। मां बार-बार बेटी के चेहरे को छूकर उसे पुकारती रही। वहां मौजूद लोग भी इस दर्दनाक दृश्य को देखकर भावुक हो गए।
ट्विशा शर्मा की मौत के मामले ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थी। परिवार ने दहेज प्रताड़ना और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए दूसरा पोस्टमॉर्टम कराया गया। दिल्ली AIIMS की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने भोपाल में ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
दूसरे पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम करीब 5 बजे परिवार को शव सौंपा गया। पहले परिजन ट्विशा का शव दिल्ली ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन भीषण गर्मी और अन्य परिस्थितियों को देखते हुए भोपाल में ही अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया गया।
नोएडा की ट्विशा शर्मा को भोपाल में दी गई अंतिम विदाई, मां का दर्द देख हर कोई रो पड़ा#TwishaSharma #Bhopal #Noida pic.twitter.com/uxq1gmLi2Y
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 24, 2026
ट्विशा शर्मा के परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही उन्हें दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मामले में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और उनकी सास गिरीबाला सिंह (रिटायर्ड जज) के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और संदिग्ध मौत का केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर यह मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन चुका है। सोशल मीडिया पर भी लोग ट्विशा को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।
ट्विशा केस: पति सरेंडर, कोर्ट सख्त, CBI एंट्री… जानें 10 दिनों में कैसे पलटती गई पूरी कहानी?
अंतिम संस्कार के दौरान परिवार ने भावुक अपील करते हुए कहा, “बेटी को जिंदा रहते न्याय नहीं मिला, अब मरने के बाद तो इंसाफ दिला दीजिए।” परिवार का कहना है कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और हर किसी की नजर अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर है।
Location : Noida/Bhopal
Published : 24 May 2026, 7:19 PM IST