Greater Noida Fire: शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में आग से हड़कंप! दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी इलाके में फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास जारी है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 15 May 2026, 11:23 PM IST

Noida: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार रात भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि उसकी ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आग लगते ही मार्केट और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि शाहबेरी की यह फर्नीचर मार्केट शहर की सबसे बड़ी मार्केटों में शामिल है, जहां सैकड़ों फर्नीचर की दुकानें मौजूद हैं। आग की वजह से कई दुकानों में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल कर्मियों द्वारा लगातार राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

Location :  Noida

Published :  15 May 2026, 11:15 PM IST