
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Img: Dynamite News)
Noida: गौतमबुद्ध नगर की भूमि पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है और संचालित भी होने लगा है। सोमवार 15 जून से विमानों का आवागमन शुरू हो गया, लेकिन एक सबसे बड़ी मूलभूत खामी देखने को मिली है। जिसकी वजह से वहां पर लोग परेशान नजर आए। लोगों में इस बात को लेकर बेहद ज्यादा नाराजगी भी दिखाई दी।
अगर आप नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जाओगे तो घर से टॉयलेट करके निकलना पड़ेगा, क्योंकि वहां आपको धक्के खाने पड़ेंगे। टर्मिनल बिल्डिंग के आसपास आपको दूर-दूर तक को टॉयलेट नजर नहीं आएगा। पहले दिन सोमवार को लोग टॉयलेट जाने के लिए धक्के खाते हुए दिखाई दिए। काफी लोगों में नाराजगी भी दिखाई दी।
“मैं नेपाल नहीं गई…” जमानत के बाद पहली बार सामने आई सोनम रघुवंशी, जानें क्या कहा?
सबसे ज्यादा समस्या उनको होगी जो एयरपोर्ट पर किसी को लेने, छोड़ने या फिर किसी काम से जाएंगे, क्योंकि टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर कहीं भी लोगों को टॉयलेट नहीं मिला। टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर टॉयलेट है, लेकिन जो लोग यात्रा नहीं करने आए। उनको सबसे ज्यादा दिक्कत होगी। आपको बता दें कि 10 मिनट पैदल का सफर तय करने के बाद टॉयलेट की व्यवस्था है, जो एक बड़ी मूलभूत लापरवाही है।
CJP Founder Abhijeet Dipke Slapped: सीजेपी संस्थापक अभिजीत का हमले के बाद बड़ा बयान, जानिये क्या कहा
Location : Noida
Published : 15 June 2026, 6:58 PM IST