DN Exclusive: नोएडा एयरपोर्ट जाएं तो घर से टॉयलेट करके निकलें, नहीं तो इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर आ सकता है गुस्सा!

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन के पहले ही दिन यात्रियों को ऐसी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टर्मिनल के बाहर जरूरी सुविधाओं की कमी से लोग परेशान नजर आए।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 15 June 2026, 6:58 PM IST
google-preferred

Noida: गौतमबुद्ध नगर की भूमि पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है और संचालित भी होने लगा है। सोमवार 15 जून से विमानों का आवागमन शुरू हो गया, लेकिन एक सबसे बड़ी मूलभूत खामी देखने को मिली है। जिसकी वजह से वहां पर लोग परेशान नजर आए। लोगों में इस बात को लेकर बेहद ज्यादा नाराजगी भी दिखाई दी।

लोग एयरपोर्ट पर धक्के खाते नजर आए

अगर आप नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जाओगे तो घर से टॉयलेट करके निकलना पड़ेगा, क्योंकि वहां आपको धक्के खाने पड़ेंगे। टर्मिनल बिल्डिंग के आसपास आपको दूर-दूर तक को टॉयलेट नजर नहीं आएगा। पहले दिन सोमवार को लोग टॉयलेट जाने के लिए धक्के खाते हुए दिखाई दिए। काफी लोगों में नाराजगी भी दिखाई दी।

“मैं नेपाल नहीं गई…” जमानत के बाद पहली बार सामने आई सोनम रघुवंशी, जानें क्या कहा?

लोगों को क्या-क्या परेशानियां हुई?

सबसे ज्यादा समस्या उनको होगी जो एयरपोर्ट पर किसी को लेने, छोड़ने या फिर किसी काम से जाएंगे, क्योंकि टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर कहीं भी लोगों को टॉयलेट नहीं मिला। टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर टॉयलेट है, लेकिन जो लोग यात्रा नहीं करने आए। उनको सबसे ज्यादा दिक्कत होगी। आपको बता दें कि 10 मिनट पैदल का सफर तय करने के बाद टॉयलेट की व्यवस्था है, जो एक बड़ी मूलभूत लापरवाही है।

CJP Founder Abhijeet Dipke Slapped: सीजेपी संस्थापक अभिजीत का हमले के बाद बड़ा बयान, जानिये क्या कहा

Location :  Noida

Published :  15 June 2026, 6:58 PM IST

Advertisement