BREAKING NEWS: नोएडा डीएम मेधा रूपम का आदेश, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, जानें क्यों?

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लगातार बढ़ती गर्मी और 45 डिग्री तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। डीएम मेधा रूपम के आदेश पर नर्सरी से 12वीं तक के सभी सीबीएसई और यूपी बोर्ड स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 25 May 2026, 5:42 PM IST
google-preferred

Noida Desk: नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा की जिलाधिकारी (डीएम) मेघा रूपम के आदेश पर नर्सरी से 12वीं क्लास तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से एक लेटर भी जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि भीषण गर्मी की वजह से यह आदेश लिया गया है।

तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा

दरअसल, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है, जिसकी वजह से जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है कि नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी सीबीएसई और यूपी बोर्ड के स्कूल मंगलवार से नहीं खुलेंगे। अगला आदेश आने तक स्कूल बंद रहेंगे।

नोएडा संजू हत्याकांड: “तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं”, मोहब्बत से मर्डर का सफर कैसे हुआ तय? ग्राउंड रिपोर्टिंग में देखें सबकुछ

कोई बात नहीं मानेगा तो कानूनी कार्रवाई होगी

आपको जानकारी के लिए बता दें कि काफी स्कूल ग्रीष्मकालीन अवकाश की वजह से पहले से बंद है, लेकिन जो चालू थे उनको भी अब बंद करने के आदेश दिया गया हैं। अगर कोई भी स्कूल प्रबंधक जिला प्रशासन की बात नहीं मानेगा तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की चिंता जाहिर करते हुए यह फैसला लिया गया है।

Location :  Noida

Published :  25 May 2026, 5:40 PM IST

Related News

Advertisement