
निक्की भाटी और मोनिका नागर का फाइल फोटो (सोर्स: डाइनामाइट न्यूज़)
Greater Noida: एक बार फिर निक्की भाटी हत्याकांड लोगों को याद आ गया है। ग्रेटर नोएडा में हुई वारदात ने निक्की भाटी हत्याकांड की याद दिलवा दी। ताजा मामला नोएडा के बरौला और ग्रेटर नोएडा के घोड़ी बछेड़ा गांव से जुड़ा हुआ है, जहां पर 5 करोड़ रुपये के लिए शादी के कुल 3 महीने बाद हत्या कर दी गई।
बरौला गांव की निवासी 22 साल की मोनिका नागर को घोड़ी बछेड़ा गांव में रहने वाले अनुज चौहान से प्यार हो गया। दोनों की जाति अलग-अलग है, इसलिए मोनिका के घर वालों ने शादी के लिए इंकार किया, लेकिन मोनिका नहीं मानी और 17 फरवरी को अनुज चौहान से शादी करली थी।
मोनिका के पिता महाराज सिंह नागर किसान थे, जिनकी कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। मोनिका की मां रेनू नागर ने बताया कि उनकी बेटी के नाम दुजाना और बरौला गांव में करीब 5 करोड़ रुपये की जमीन है। इस जमीन को अपने नाम करवाने के लिए अनुज चौहान और उसके पिता हरेंद्र ने खूब दबाव बनाया, लेकिन जब अपनी साजिश में सफल नहीं हो पाई तो उन्होंने मोनिका नागर की हत्या कर दी। रेनू ने आरोप लगाया है कि अनुज चौहान और हरेंद्र दोनों ने मिलकर उनकी बेटी को मार डाला।
दरअसल, बीते 21 अगस्त 2025 को ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में स्थित सिरसा गांव में निक्की भाटी की जिंदा जलाकर हत्या की गई थी। शुरुआती जांच में पता चला था कि निक्की भाटी की हत्या उसके पति ने की थी। इस मामले में पूरे परिवार को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। इस हत्याकांड के बाद गौतमबुद्ध नगर में बहू और बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे। आज एक बार फिर एक बेटी की हत्या हुई है।
Location : Greater Noida
Published : 9 May 2026, 8:00 AM IST