“निक्की भाटी हत्याकांड” फिर याद आया, क्या सस्ती हो गई नोएडा की बेटियों की जिंदगी? शादी के कुल 3 महीने बाद दरिंदगी
ग्रेटर नोएडा में 22 वर्षीय मोनिका नागर की शादी के तीन महीने बाद संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पति अनुज चौहान और ससुर पर 5 करोड़ रुपये की जमीन हड़पने के लिए हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में निक्की भाटी हत्याकांड जैसी चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।