फर्रुखाबाद : पदभार संभालते ही एक्शन मोड में डीएम अंकुर लाठर, अफसरों में मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद में नए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने पदभार संभालते ही सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों और भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी और कानून व्यवस्था सुधारने का संकल्प लिया।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 21 April 2026, 8:09 PM IST

Farrukhabad : जिले में प्रशासनिक बदलाव के साथ ही सख्ती का दौर शुरू होता नजर आ रहा है। जिले में नए जिलाधिकारी के रूप में डॉ. अंकुर लाठर ने जैसे ही कार्यभार संभाला, वैसे ही सिस्टम में हलचल तेज हो गई। साफ संदेश दे दिया गया है कि अब लापरवाही, भ्रष्टाचार और अवैध कब्जों पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

पदभार संभालते ही दिखा एक्शन

मंगलवार को कोषागार फतेहगढ़ पहुंचकर डॉ. अंकुर लाठर ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने बिना समय गंवाए कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि सरकारी कामकाज में किसी भी तरह की दोषी पाए जाने पर सीधे कार्रवाई होगी।

शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस

प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि जल्द ही शिक्षा विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक की जाएगी और जो भी अधिकारी लापरवाही करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि जिले की जनता को बेहतर और सुलभ इलाज उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर रहेगा।

फर्रुखाबाद में दर्दनाक हादसा, बाइक-रिक्शा की भीषण टक्कर में युवक की मौत; पढे़ं पूरी खबर

भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख

जिलाधिकारी ने राजस्व मामलों और अवैध कब्जों पर भी कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एंटी भू-माफिया अभियान को तेज किया जाएगा और अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि जमीन पर उसका समाधान दिखना चाहिए।

जनता के बीच पहुंचे अधिकारी

डॉ. लाठर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे दफ्तरों से बाहर निकलकर सीधे जनता के बीच जाएं और मौके पर ही समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जनता के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह बनाना ही उनकी प्राथमिकता है।

कानून व्यवस्था और विकास पर जोर

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करना और विकास योजनाओं को तेजी से लागू करना उनका मुख्य लक्ष्य है। पारदर्शिता और टीम वर्क के जरिए ही जिले को आगे बढ़ाया जाएगा।

 

Location :  Farrukhabad

Published :  21 April 2026, 8:09 PM IST