इंटरनेशनल भाभी सीमा हैदर के कदमों पर चला नेपाल का प्रेमी जोड़ा, चोरी-चुपके विदेश से पहुंचा ग्रेटर नोएडा

नेपाल का प्रेमी जोड़ा 21 मई से लापता था, जो चोरी-छिपे भारत के ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके में पाया गया। नेपाल पुलिस की सूचना पर दनकौर पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया। मामला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है और सीमा हैदर केस की याद दिला रहा है। पुलिस पूरे नेटवर्क और कारणों की जांच कर रही है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 29 May 2026, 12:30 PM IST
google-preferred

Noida Desk: नेपाल का रहने वाला एक युवक और एक युवती काफी दिनों से गायब है। दोनों प्रेमी और प्रेमिका है। नेपाल पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। अब हैरानी की बात यह है कि जब नेपाल पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की तो पता चला कि दोनों ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके में है।

क्या है पूरा मामला?

इस मामले में नेपाल पुलिस ने ग्रेटर नोएडा की दनकौर पुलिस से संपर्क किया और दोनों के बारे में जानकारी जुटाई। दनकौर कोतवाली पुलिस ने दोनों को कोतवाली बुलाया और पूछताछ की। अभी तक की जांच में पता चला है कि दोनों 21 मई से लापता थे। बिना बताए प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गए। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले की जानकारी नेपाल पुलिस को दी गई है।

नोएडा की त्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा अपडेट, तीन घंटे की पूछताछ के बाद CBI ने सास गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार

फिर याद आया सीमा हैदर मामला

बताया जा रहा है कि नेपाल पुलिस के अलावा दोनों कपल के परिजनों को भी दनकौर बुलाया है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि नेपाल का युवक और युवती दनकौर में एक नेपाली दोस्त के रूम पर ठहरे हुए थे। आपको बता दें कि इस केस ने एक बार फिर सीमा हैदर मामला याद दिला दिया है। सीमा हैदर वैसे तो मूल रूप से पाकिस्तान की रहने वाली थी, लेकिन वह नेपाल के रास्ते अपने 4 बच्चों के साथ भारत आई थी। सीमा हैदर केवल नोएडा या यूपी नहीं बल्कि देश और दुनिया में चर्चा में रहा था।

Location :  Greater Noida

Published :  29 May 2026, 11:56 AM IST

Advertisement