मुजफ्फरनगर में देर रात गोलियों की गूंज! 28 मुकदमों वाला शातिर शाहनवाज पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के बुढाना में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 28 मुकदमों वाला शातिर अपराधी शाहनवाज गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर लूट, चोरी और नकबजनी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 26 May 2026, 12:52 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के बुढाना कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश शाहनवाज गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे मौके से दबोच लिया गया। आरोपी पर लूट, चोरी और नकबजनी समेत करीब 28 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

वाहन चेकिंग के दौरान शुरू हुई मुठभेड़

जानकारी के अनुसार, बुढाना थाना पुलिस देर रात बुढाना-बसी रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। लेकिन आरोपी बाइक मोड़कर तेज रफ्तार में भागने लगा।

पुलिस टीम ने जब पीछा किया तो खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी शाहनवाज पुत्र तरीकत के पैर में गोली लग गई।

गोली लगते ही पुलिस ने बदमाश को दबोचा

गोली लगने के बाद बदमाश सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और .315 बोर का खोखा कारतूस बरामद किया है।

घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

28 मुकदमों वाला शातिर अपराधी निकला शाहनवाज

सीओ बुढाना गजेंद्र पाल सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शाहनवाज एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ लूट, चोरी, नकबजनी और अन्य गंभीर धाराओं में करीब 28 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क, साथियों और हालिया घटनाओं में उसकी भूमिका की जांच कर रही है। इलाके में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Muzaffarnagar: हाईवे पर दौड़ती कार अचानक बनी आग का गोला, महिला-बच्चों समेत चार…

पुलिस ने तेज की जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  26 May 2026, 12:52 PM IST

Related News

Advertisement