Muzaffarnagar News: 150 फीट पानी की टंकी पर युवकों का स्टंट वायरल, जल विभाग ने किया खुलासा

मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया। वीडियो में दो युवक 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। जांच में पता चला कि वीडियो करीब एक साल पुराना है। जल विभाग ने साफ किया कि टंकी अभी चालू नहीं है और दूषित पानी की अफवाह पूरी तरह गलत है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 29 April 2026, 2:09 PM IST

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक रील चर्चा का विषय बनी हुई है। वायरल वीडियो में दो युवक 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों युवक पहले अपने कपड़े उतारते दिखाई देते हैं और फिर टंकी के अंदर उतरकर पानी में स्टंट करते नजर आते हैं। इस खतरनाक हरकत को देखकर लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन और जल विभाग भी सतर्क हो गया। शुरुआत में लोगों के बीच यह चर्चा फैल गई कि टंकी का पानी दूषित हो चुका है और ग्रामीणों को गंदा पानी पीना पड़ रहा है। हालांकि जांच के बाद कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए।

जांच में सामने आया वीडियो का पुराना सच

पुलिस और जल विभाग की जांच में पता चला कि वायरल वीडियो हाल का नहीं बल्कि करीब एक साल पुराना है। यह वीडियो उमरपुर गांव का बताया जा रहा है, जहां पानी की टंकी का टेस्टिंग कार्य चल रहा था। उसी दौरान कुछ युवकों ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया था।

गुजरात में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने वैन को मारी टक्कर, 6 की मौत 4 गंभीर घायल

जल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उस समय टंकी निर्माण और परीक्षण की प्रक्रिया में थी। निर्माण कार्य बंद होने के दौरान यह वीडियो बनाया गया था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में टंकी से गांव में पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई है, इसलिए दूषित पानी की खबरें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं।

जल विभाग ने दी सफाई

जल विभाग के अधिशासी अभियंता संजय सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल होते ही विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। अधिकारियों ने गांव के प्रधान और ग्रामीणों से बातचीत की, जिसमें पुष्टि हुई कि वीडियो पुराना है।

Meerut: यूपी के विकास को मिली नई रफ्तार! गंगा एक्सप्रेसवे से यात्रा, रोजगार और विकास को बढ़ावा

उन्होंने कहा कि विभाग जल्द ही टंकी को चालू कराने की दिशा में काम कर रहा है और अगले एक से दो महीने में पानी की आपूर्ति शुरू हो सकती है। साथ ही युवाओं से अपील की गई कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए जान जोखिम में डालने वाले स्टंट न करें। ऐसे कदम न केवल खतरनाक होते हैं बल्कि परिवार और समाज के लिए भी चिंता का कारण बनते हैं।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  29 April 2026, 2:09 PM IST