
प्रदर्शन करने वालों को समझाती हुई पुलिस (IMG: Dynamite News)
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक बड़ी बैंक ठगी का मामला सामने आया है जहां बताया जा रहा है कि बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र स्थित यूपी ग्रामीण बैंक का पूर्व प्रबंधन रूपक राणा सैकड़ो ग्राहकों के करोड़ों रुपए ठग कर फरार हो गया है।
बैंक में ठगी की ये आग जैसे ही क्षेत्र में फैली तो ग्राहकों का बैंक में जमावड़ा लग गया। जिसके बाद जब हर किसी ने अपना खाता चेक किया तो उनके अकाउंट से पैसे गायब मिले जिस पर ग्राहकों ने बैंक में जमकर हंगामा हुआ बैंक कर्मियों के साथ ग्राहकों की जमकर तू तू मैं मैं भी हुई घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस बे मौके पर पहुँचकर ग्रहाकों को शांत कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बैंक के रीजनल मैनेजर युसूफ खान ने एसएसपी मुजफ्फरनगर से मिलकर आज एक लिखित शिकायत कर बताया है कि बैंक में 90 लाख रुपए की गड़बड़ी की गई है। जिसमें बैंक मैनेजर सहित 4 कर्मचारी शामिल है। जबकि ग्राहकों का कहना है कि इस बैंक के पूर्व प्रबंधक ने सैकड़ो ग्राहकों के कई करोड़ रुपए ठगे हैं।
आपको बता दे कि इस मामले को लेकर एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने तुरंत इसकी जांच सीओ बुढ़ाना को देते हुए इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
ये भी पढ़ें: कानपुर में सड़क किनारे मिला सिर कटा शव, वीभत्स हत्या की आशंका, मौके पर पहुंची पुलिस
इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह मेरे पास रीजनल मैनेजर युसूफ खान ने कंप्लेंट करते हुए अवगत कराया कि उनके यहाँ चार कर्मचारियों द्वारा करीब 90 लाख रुपए की कोई गड़बड़ी की गई है उसमें ग्रामीण बैंक का एक बैंक मैनेजर भी शामिल है और तीन अन्य उसमें शामिल हैं एसएसपी ने सीओ बुढ़ाना को तत्काल प्रभाव से कार्यवाई करने के लिए आदेशित कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: व्हाट्सएप चैट बनी आफत! महराजगंज में CHO संगठन की शिकायत पर फंसे संविदा डॉक्टर, तीन दिन में खुलेगा राज
सीओ बुढ़ाना ने बताया कि बात सज्ञान में आई है जिसके आधार पर तत्काल प्रभाव से आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है उन्होंने बताया कि डिपार्टमेंटल बैंक इंक्वारी की जा चुकी है तदनुसार पुलिस अपनी अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।
तो वहीं ग्राहक अमित त्यागी का कहना है कि जीवन की जो जमा पूंजी थी वह सारी यहां बैंक में जमा कर रखी थी आदमी एक-एक पैसा जोड़ता है अपने बच्चों के लिए, नवंबर में मेरी लड़की की शादी है जिसके लिए पैसे शादी के लिए जोड़ रखे थे, मेरे लगभग 32 लाख रुपए चले गए।
Location : Muzaffarnagar
Published : 22 September 2026, 8:13 PM IST