मुजफ्फरनगर में अजीब प्रेम कहानी का खुलासा, किन्नर के साथ रहने के लिए पति ने उठाया बड़ा कदम

मुजफ्फरनगर में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। तीन बच्चों के पिता पर आरोप है कि उसने किन्नर के प्यार में अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया और उसके साथ फरार हो गया। चार महीने तक पति का इंतजार करने के बाद अब पीड़ित पत्नी बच्चों को लेकर एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई ।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 11 September 2026, 6:52 AM IST

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक किन्नर की मोहब्बत में पागल 3 बच्चो के पिता ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर खुद से जुदा तो किया ही साथ ही वह किन्नर के साथ फरार हो गया।

4 महीने बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो थक हार कर पीडीत पत्नी ने बच्चो सहित गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आलाधिकारियों की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई।

किन्नर की मोहब्बत में भूला रिश्ते-नाते

दरसअल शामली जनपद निवासी राबिया की शादी 24 जनवरी 2020 को मुजफ्फरनगर जनपद के आर्यपुरी मोहल्ले में इस्तखार बेग के साथ हुई थी। जिससे उसके तीन बच्चे भी है। आरोप है की शादी के बाद से ही पीड़िता को अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए जहाँ परेशान किया जाता था तो वही हद तो तब हो गई जब 4 महीने पूर्व पति इस्तखार बेग एक किन्नर की मोहब्बत में पडकर अपनी पत्नी राबिया को तीन तलाक देकर अपने घर का ताला लगाकर फरार हो गया।

मुजफ्फरनगर में एक ओवरटेक और फिर मच गया कोहराम, हादसे में पांच की गई जान

पीड़ित महिला लगाई न्याय की गुहार

जिसके चलते जब पति इस्तखार ने 4 महीने से फोन या मैसेज का जब कोई जवाब नही दिया तो थक हार कर पीडीत पत्नी राबिया गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची थी जहां उसने आलाधिकारियों से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई जिस पर पुलिस ने भी इस मामले में शिकायत पर अपनी जांच शुरू कर दी है।

‘खेल सरहदों को मिटा देते हैं’ अमेरिका तक गूंजा मुजफ्फरनगर की फाइटर पूजा तोमर की कामयाबी का डंका

पीड़ित महिला राबिया ने बताया कि वह अपने पति के खिलाफ शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची है। राबिया का आरोप है कि उसके पति शाहबेग का एक किन्नर से संबंध है और वह उसी के साथ घर छोड़कर चला गया। पति ने तीन बच्चों को छोड़कर उसे तीन तलाक दे दिया और घर पर ताला लगाकर फरार हो गया।

राबिया ने बताया कि उसकी शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। पिछले 4 महीने से उसका पति घर वापस नहीं लौटा है। पीड़िता ने एसएसपी से पूरे मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  11 September 2026, 6:46 AM IST