Muzaffarnagar: शुक्रताल में गंगा स्नान के दौरान तीन बड़े हादसे, 3 की मौत, एक गंभीर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित तीर्थ नगरी शुक्रताल में रविवार को गंगा स्नान के दौरान तीन दुःखद हादसों में एक बालिका सहित तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 June 2026, 3:53 AM IST

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित तीर्थ नगरी शुक्रताल में रविवार को गंगा स्नान के दौरान तीन दुःखद हादसों में एक बालिका सहित तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई तो वहीं एक श्रद्धालु को गंभीर हालत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार आज गंगा स्नान के दौरान बिजनौर जनपद के फतेहपुर कला गांव निवासी मनीष नाम का एक युवक डूबने लगा था इस दौरान उसके साथी दोस्त राजन ने छलांग लगाकर जब उसे बचाने की कोशिश की तो गहरे पानी मे दोनों ढूंढने लगे जिसके चलते वहाँ तैनात गोताखोरों ने दोनों को बामुश्किल बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया जहां बचाने वाला दोस्त राजन खुद मौत का शिकार हो गया तो वहीं मनीष गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती है जिसका उपचार जारी है।

लखनऊ अग्निकांड के बाद मुजफ्फरनगर में ताबड़तोड़ कार्रवाई, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासन को दी नसीहत

दूसरा हादसा

दूसरे हादसे में बागपत जनपद के बिजवाड़ा गांव निवासी हिमांशु नामक युवक भी नहाते हुए गंगा में डूब गया था जिसकी भी दुखद मौत हो गई। इसके बाद तीसरे हादसे में बिजनौर के गांव नगला निवासी एक 10 वर्षीय रागिनी नाम की बालिका की भी गंगा में स्नान करते हुए डूबने से मृत्यु हो गई।

मुजफ्फरनगर में बिजली संकट पर सियासत, FIR को लेकर गरमाया माहौल; जानिये पूरा विवाद

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने इन तीनों घटनाओं में मृतको के शवों को पोस्मार्टम के लिए भिजवाया तो वही एक घायल युवक का उपचार अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि शुक्रताल में आज एक भव्य सत्संग का आयोजन था जिसके चलते भीड़ अधिक होने के कारण शायद ये घटे हैं।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  29 June 2026, 3:49 AM IST