Muzaffarnagar: स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ बीच रास्ते में क्या हुआ? मुजफ्फरनगर सामूहिक दुष्कर्म मामले का पूरा सच यहां पढ़ें

Muzaffarnagar Gangrape Case: स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ बीच रास्ते में हुई दरिंदगी। मुजफ्फरनगर गैंगरेप कांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी कुमोद को दबोचा। आखिर कैसे दिया गया इस वारदात को अंजाम? पढ़िए पुलिस की अब तक की कार्रवाई।

Post Published By: Manoj Mishra
Updated : 23 April 2026, 4:51 PM IST

Muzaffarnagar: जिले के कथैया थाना क्षेत्र से एक बेहद ही शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। स्कूल से घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

कैसे दिया घटना को अंजाम?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता बुधवार की दोपहर स्कूल से पढ़ाई कर अपने घर लौट रही थी। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और अपहरण कर सुनसान जगह ले गए। वहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। दरिंदगी के बाद आरोपियों ने पीड़िता को गंभीर हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गए।

UP Board 2026 Toppers List: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी, Kashish Verma और Shikha बनी टॉपर्स, देखिये पूरी सूची

परिजनों ने डायल 112 पर दी जानकारी

पीड़िता किसी तरह घर पहुँचकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन ने 8 बजे रात के आसपास घटना की जानकारी डायल 112 को दिया। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने पीड़िता को थाने लाकर बयान दर्ज कर पीड़िता को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा। अनुसंधान की जिम्मेदारी दरोगा प्रिया सिंह को सौपी गई है।

Delhi Murder Case: बायोमेट्रिक नहीं खुला, लेकिन खून ने खोल दिया राज… आरोपी से पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताया कि कथैया थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म की घटना दर्ज हुई है। घटना में शामिल एक आरोपी मदन सहनी के पुत्र कुमोद कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अपराध में फरार दूसरे आरोपी आयुष कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  23 April 2026, 4:51 PM IST