
अनोखी हाइड्रोलिक कांवड़ (Img: Dynamite News)
Muzaffarnagar: कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार की ओर से आ रही मुजफ्फरनगर जनपद में भव्य कांवड़ों का सिलसिला लगातार जारी है। जिन्हें देखने के लिए जनपद का दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 58 कावड़ मार्ग हो या फिर नगर का शिव चौक सभी जगह आम जनता की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
इस कांवड़ मेले के दौरान नगर में एक भव्य हाइड्रोलिक कांवड़ भी पहुंची थी जिसकी सुंदरता देखकर लोगों की भीड़ का जमावड़ा लग गया था। तकरीबन 15 लाख रुपए की लागत से तैयार की गई। इस कावड़ की एक खास बात थी कि इसमें लगा हाइड्रोलिक सिस्टम भगवान शिव शंकर के अचानक से दर्शन करता है जिसे देखकर सभी का मन प्रसन्न हो जाता है।
ये भी पढ़ें - Muzaffarnagar कांवड़ यात्रा: फूलों की बारिश से महका यात्रा मार्ग, जनप्रतिनिधियों ने किया शिवभक्तों का भव्य स्वागत
इस कांवड़ को 30 शिव भक्तों की टोली हरिद्वार से गंगाजल भरकर गुरुग्राम तक अपना 260 किलोमीटर का सफर तय कर रही है। इसके कांवड के बारे में इस टोली के सदस्य निखिल राघव बताते हैं कि इस कावड़ की खास बात है इसकी सुंदरता इसकी सुंदरता की वजह से पब्लिक खिंची चली आती है। इसकी सुंदरता को देखकर इस कावड़ का खर्चा डीजे वगैरह सब लगाकर 15 से 16 लाख रुपए हो गया है।
ये भी पढ़ें - Muzaffarnagar: शादी के बाद खुला बड़ा राज? नाम बदलने के आरोप से मचा हंगामा
हरिद्वार से हम इसको लेकर चले थे गुरुग्राम तक जाएंगे हम 30 भोले एक साथ हैं। यह हमारी दूसरी कांवड़ है पहले भी हम ऐसी ही कावड़ लाए थे नंदी जी की हमारा रास्ता 260 किलोमीटर है। इसकी खास बात यह है कि हम इसकी सुंदरता और कुछ यूनिक चीज लेकर आए हैं। इसमें हाइड्रोलिक सिस्टम है एकदम से ऊपर नीचे होता है जनता इसको देखकर और भावुक हो जाती है। इसको देखकर और ज्यादा सुंदरता निकालकर आती है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 6 August 2026, 3:46 PM IST
Topics : Kanwar Yatra muzaffarnagar news UP News