
बिजली संकट से जनता परेशान फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर जनपद के वार्ड 34 लद्धावाला के निवासियों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान वार्ड सभासद पट्टी नदीम खान भी क्षेत्र वासियों के साथ मौजूद रहे और उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए।
संक्रामक बीमारियों का खतरा
वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभागों की अनदेखी के चलते क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो, जर्जर बिजली व्यवस्था और आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। उनका कहना है कि सीवर लाइन की क्षमता कम होने के कारण हल्की बारिश में ही रामपुरी और लद्धावाला क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन जाती है। गंदा पानी घरों, स्कूलों और धार्मिक स्थलों तक पहुंच रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
सुरक्षा करने वाला गार्ड ही निकला मास्टरमाइंड, सिकंदरा की जूता फैक्टरी में रात के अंधेरे में वारदात
सभासद पति नदीम खान ने बताया कि आबकारी रोड और होज वाली मस्जिद की गली में बिजली के तार जर्जर होकर नीचे लटक रहे हैं। कई स्थानों पर बिजली के खंभे भी नहीं लगे हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। उन्होंने आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों का मुद्दा भी उठाया गया। हाल ही में एक महिला और तीन वर्षीय बच्ची पर कुत्तों के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
इस दौरान अनीस, कुलदीप जैन, इनाम, नौशाद और शफीक समेत अन्य नागरिकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वार्डवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Location : Muzaffarnagar
Published : 19 June 2026, 3:16 PM IST
Topics : DM UP News Waterlogging Issue