
पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया
Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां थाना नई मंडी क्षेत्र में रहने वाली एक हिंदू नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी मोनू उर्फ शाहरुख को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि आरोपी ने अपनी असली पहचान छुपाकर खुद को मोनू बताया और युवती को प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ ले गया। मामला सामने आते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की।
दो घंटे में नाबालिग बरामद, पुलिस ने दिखाई तेजी
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र दो घंटे के भीतर नाबालिग युवती को सकुशल बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार एक गुड़ कोल्हू पर कार्य करता है, जहां आरोपी का आना-जाना था। इसी दौरान उसने युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और उसे अपने झांसे में लेकर फरार हो गया। पुलिस की तत्परता से बड़ा अनहोनी टल गई और परिजनों ने राहत की सांस ली।
मुठभेड़ में आरोपी घायल, तमंचा और कारतूस बरामद
इसी बीच पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की और थाना नई मंडी क्षेत्र के ए टू जेड रोड पर मुठभेड़ के दौरान उसे घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी शाहरुख के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से पुलिस ने तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। मामले में धर्म परिवर्तन के एंगल को लेकर भी जांच की जा रही है।
पुलिस का बयान और आगे की जांच
इस पूरे मामले पर सीओ नई मंडी मुजफ्फरनगर राजू कुमार साव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया है और आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 15 May 2026, 12:09 AM IST