UP Police Encounter: मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, डेढ़ साल से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने शनिवार रात को गौकशी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी साल 2013 से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। उसके खिलाफ करीब दर्जनभर मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 1 November 2026, 6:53 AM IST

Muzaffarnagar: जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। थाना नई मंडी पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच रथेडी कट पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर मुकीम उर्फ भूरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी गौकशी की घटना को अंजाम देने के इरादे से क्षेत्र में घूम रहा था। आरोपी पर हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, चोरी और गौकशी समेत करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

दरअसल, 31 अक्टूबर की रात थाना नई मंडी पुलिस रथेडी कट पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक शातिर गौकश मोटरसाइकिल पर गौकशी की घटना को अंजाम देने के इरादे से क्षेत्र में आ रहा है।

पुलिस के हत्थे चढ़ा 2013 से फरार आरोपी

सूचना पर पुलिस ने चेकिंग तेज कर दी। कुछ देर बाद नसीरपुर की तरफ से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार यू-टर्न लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो करीब 400 मीटर आगे तीव्र मोड़ पर उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई।

आरोपी 

इसके बाद आरोपी गन्ने के खेत में घुस गया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान मुकीम उर्फ भूरा पुत्र शकील, निवासी गांव निराना, थाना सिखेड़ा के रूप में हुई।

मुजफ्फरनगर पुलिस की कार्रवाई

आरोपी से बरामद हथियार 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है।

मुजफ्फरनगर में हथियार तस्करी का खुलासा, मेरठ के तीन आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-तमंचे बरामद

आरोपी का आपराधिक रिकार्ड 

क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव के मुताबिक ऑपरेशन पहचान पोर्टल और अन्य माध्यमों से आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया। जांच में उसके खिलाफ गैंगस्टर, चोरी, हत्या के प्रयास और गौकशी समेत करीब एक दर्जन मुकदमे सामने आए हैं।

आरोपी थाना सिखेड़ा का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है। वर्ष 2013 में गौकशी के एक मामले में कोर्ट से स्टे कराने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और करीब डेढ़ साल से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

मुजफ्फरनगर में स्कूटी-बाइक की भीषण भिड़ंत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर; दो युवक गंभीर घायल

पुलिस की कार्रवाई 

फिलहाल घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना नई मंडी पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Location :  Muzaffarnagar

Published :  1 November 2026, 6:45 AM IST