नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार… मुजफ्फरनगर में 6 आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के खालापार थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लाख रुपये की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल की खेप बरामद की है। छापेमारी में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कुल 4.72 लाख कैप्सूल जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से अवैध नशे का कारोबार कर रहा था।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 11 May 2026, 5:26 PM IST

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के खालापार थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर गांधीनगर कॉलोनी स्थित एक मकान पर छापेमारी कर बड़े नशे के नेटवर्क का खुलासा किया। पुलिस की इस कार्रवाई में मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनंत, मोहित पाल, अंकित, सलीम, लविश और सुमित के रूप में हुई है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बरामद कीं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

4.72 लाख कैप्सूल जब्त

पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 4,72,800 नशीली कैप्सूल बरामद की हैं, जिनका कुल वजन करीब 266 किलो बताया गया है। बरामद माल की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है।

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! शादी-ब्याह का शोर अब नहीं तोड़ेगा सुकून… रात 10 बजे के बाद तेज आवाज पर लगेगी लगाम

जानकारी के अनुसार यह कैप्सूल ट्रामाडोल सॉल्ट आधारित हैं, जिनका उपयोग केवल डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर दर्द निवारक दवा के रूप में किया जाता है। लेकिन आरोपी इन्हें अवैध रूप से स्टॉक कर बाजार में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि यह खेप लंबे समय से यहां जमा की जा रही थी और इसका बड़ा नेटवर्क सक्रिय था।

ऑपरेशन सवेरा के तहत जांच तेज

एसपी सिटी अमित जैन ने बताया कि डीआईजी सहारनपुर रेंज के निर्देश पर नशे के खिलाफ ‘ऑपरेशन सवेरा’ चलाया जा रहा है। इसी के तहत एसएसपी मुजफ्फरनगर के निर्देशन और एएसपी की टीम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पति की आंख लगी और पत्नी ट्रेन से हो गई गायब! केदारनाथ से लौट रही प्रज्ञा सिंह की रहस्यमयी कहानी ने उड़ाए होश

उन्होंने बताया कि थाना खालापार में इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अब इस पूरे गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है ताकि सप्लाई चेन का पूरा खुलासा हो सके। एसपी सिटी ने कहा कि नशे का यह नेटवर्क युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहा था, इसलिए इसे पूरी तरह खत्म करना प्राथमिकता है। पुलिस आगे भी ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  11 May 2026, 5:21 PM IST