उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बैंड बाजा टीम के दो मास्टर बीच सड़क पर एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

भरे बाजार में ‘हाईवोल्टेज ड्रामा’
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बैंड बाजा टीम के दो मास्टर बीच सड़क पर एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित शिव चौक के पास शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे की है, जब एक बैंड बाजा टीम किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुजर रही थी।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों मास्टरों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वे आपस में हाथापाई करने लगे। इस दौरान टीम के अन्य सदस्य लगातार उन्हें अलग करने की कोशिश करते रहे, लेकिन कुछ देर तक मारपीट जारी रही। आखिरकार साथियों ने बमुश्किल दोनों को अलग किया और मौके पर ही समझौता कराकर मामला शांत कराया। इस पूरी घटना को वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
IND vs USA: वानखेड़े में अपनाई यह ट्रिक तो भारत की जीत पक्की, टॉस बनेगा सबसे बड़ा हथियार
चौंकाने वाली बात यह है कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहीं पास में पुलिस चौकी भी मौजूद है। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस को इस मारपीट की घटना की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है।
Muzaffarnagar में बैंड बाजा टीम के दो मास्टर भरे बाजार बीच सड़क पर भिड़े, जमीन पर गिराकर जमकर मारपीट का वीडियो वायरल।#Muzaffarnagar #ViralVideo #UPNews pic.twitter.com/rsdjDBLYlA
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 7, 2026
घटना के प्रत्यक्षदर्शी कार्तिक जौहरी ने बताया कि वह सुबह करीब 9:30 बजे उस रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि बैंड बाजा टीम के कुछ लोगों के बीच झगड़ा हो रहा था। बाद में टीम के अन्य सदस्यों ने दोनों को अलग कराया और आपस में समझौता कराकर सभी वहां से चले गए। कार्तिक के अनुसार, झगड़े की असली वजह का उन्हें पता नहीं चल सका, लेकिन मामला शिव चौक के पास का ही था।
IND vs USA: वानखेड़े में अपनाई यह ट्रिक तो भारत की जीत पक्की, टॉस बनेगा सबसे बड़ा हथियार
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर प्रशासन कोई कार्रवाई करता है या नहीं।