Muzaffarnagar: कांवड़ मार्ग पर पानी का पहरा, लेकिन नहीं थमे कदम! जानिए जलभराव के बीच कैसे जारी है कांवड़ यात्रा

मुजफ्फरनगर में भारी बारिश के बावजूद लाखों कांवड़िए अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं। घुटनों तक जलभराव के बीच डीएम और एसएसपी ने खुद सड़क पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षा और सुचारु यात्रा के लिए सभी विभागों को अलर्ट किया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 10 August 2026, 7:55 PM IST

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार सुबह से लगातार हो रही जबरदस्त बारिश ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। कई जगह सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी है मानो सड़के तालाब बन गई हो लेकिन शिवभक्तों की आस्था और कांवड़ यात्रा के सुचारू संचालन में भी बारिश बाधा नहीं बन सकी।

व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए जिले के आला अधिकारी खुद सड़कों पर उतर आए। जिलाधिकारी उमेश शर्मा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा और एसपी सिटी अमृत जैन ने पुलिस और प्रशासनिक टीम के साथ जलभराव वाले इलाकों का जायजा लिया और मौके पर ही व्यवस्थाओं को बेहतर कराने के निर्देश दिए।

घुटनों तक पानी फिर भी नहीं रुके शिवभक्त

जहां आसमान से लगातार बारिश हो रही है और सड़कों पर घुटनो तक पानी जमा है, लेकिन कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पानी के बीच खड़े होकर व्यवस्थाओं को संभालते नजर आए।

जिलाधिकारी उमेश शर्मा और एसएसपी संजय वर्मा ने अपनी टीम के साथ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया और जलभराव की स्थिति को देखते हुए पानी की निकासी, यातायात व्यवस्था और शिवभक्तों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए मौके पर ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

Muzaffarnagar: न आंखें खोलेंगे, न रास्ता देखेंगे! शिवभक्त की अनोखी कांवड़ यात्रा ने जीता सभी का दिल

डीएम-एसएसपी खुद उतरे सड़क पर

दरअसल, कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्त मुजफ्फरनगर से होकर गुजर रहे हैं। ऐसे में बारिश के चलते सड़क पर पानी भरने से ट्रैफिक और कांवड़ियों की आवाजाही प्रभावित न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार मौके पर मौजूद है।

इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि जिले के बड़े अधिकारी खुद सड़क पर उतरकर बरसात के पानी मे हालात का जायजा ले रहे हैं। अधिकारी सिर्फ निर्देश देने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि बारिश और जलभराव के बीच मौके पर खड़े होकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने में जुटे रहे।

बारिश हो या जलभराव

कांवड़ यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। ये ही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी अधिकारियों के सड़क पर उतरकर व्यवस्थाएं संभालने की कई तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं और लोग पुलिस-प्रशासन की इस सक्रियता की सराहना कर रहे हैं।

इस दौरान जहां शिवभक्त कावड़िए कह रहे हैं कि चाहे जितनी भी बारिश हो जाए कोई दिक्कत नहीं है कावड़ नहीं रुकेगी बाबा की दया हो रही है इस बरसात में खूब मजा आ रहा है।

Muzaffarnagar कांवड़ यात्रा: फूलों की बारिश से महका यात्रा मार्ग, जनप्रतिनिधियों ने किया शिवभक्तों का भव्य स्वागत

'बारिश बाबा का आशीर्वाद है' बोले कांवड़िए

शिवभक्त मनोज ने कहा कि चाहे कितनी भी बारिश हो जाए, कांवड़ यात्रा नहीं रुकेगी। उनके अनुसार बारिश बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद है और इस मौसम में यात्रा का अलग ही आनंद है। उन्होंने कहा कि बाइक और पैदल दोनों तरह के कांवड़िए पूरे उत्साह के साथ अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं।

प्रशासन ने सभी विभागों को किया अलर्ट

वहीं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि आज सुबह से ज्यादा बारिश हुई है। और आज डाक कावड़ वाले इलाके के बहुत सारे कावड़िया जा रहे हैं। इसी मैं हम लोग निकले है। यद्यपि बहुत पानी बरसा है। लेकिन कावड़ियों को कम से कम परेशानी हो। उसके लिए सारे विभागों को फील्ड में उतार दिया है। हम लोग प्रयास कर रहे हैं।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  10 August 2026, 7:55 PM IST