कांवड़ियों की थाली में मिलावट करने वालों का अब बचना मुश्किल, जानिए प्रशासन का यह अनोखा डिजिटल हथियार
मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध खाना और सही दाम मिले, इसके लिए खाद्य विभाग ने 6 टीमें तैनात की हैं। दुकानों पर रेट लिस्ट के साथ QR कोड लगाए गए हैं, जिससे कांवड़िए मिलावट या ओवररेटिंग की शिकायत सीधे कर सकेंगे।