
मुजफ्फरनगर में नशे के सौदागर पर शिकंजा (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस ने शुक्रवार को तीन नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से लाखों रुपए की कीमत की हजारों प्रतिबंध कफ सिरप बरामद की है। गैग गाजियाबाद से अवैध कफ सिरप की तस्करी उत्तराखंड में करता था।
अंतरराज्यीय गैंग के तीन नशे के सौदागरों की पहचान अमजद, गुलवेज और जोएब के रूप में हुई है जबकि इनका एक अन्य साथी शुभम अभी भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से लाखों रुपए की कीमत की हजारों प्रतिबंध कफ सिरप की शीशियां, 3 लाख कैश और एक ऑटो कार बरामद की है।
बुढाना कोतवाली पुलिस और ड्रग्स विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि ये गैंग गाजियाबाद से तस्करी कर उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में इस प्रतिबंध कफ सिरप को सप्लाई करने का काम किया करता था।
तस्करों से लाखों का कैश बरामद
एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से एक मेरठ का निवासी है एक खतौली मुजफ्फरनगर का तथा एक गाजियाबाद कमिश्वरेट का निवासी है। एक वांछित भी गाजियाबाद का है। ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा यह काम किया गया है।
पुलिस ने बताया कि ये तस्कर दिखावे के लिए कोई ड्राइवर है, कोई किसी दुकान का मालिक है लेकिन असली काम यह ये प्रतिबंधित कफ सिरप बेचने का ही काम करते हैं।
पुलिस पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह नशे की खेप गाजियाबाद से लाते हैं तथा उत्तराखंड राज्य में धन लाभ के लिए यह ऐसा कार्य करते हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस में मामले में आगे की कार्रवाई की गई है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 6 June 2026, 1:29 PM IST