मुजफ्फरनगर में सरेबाजार महिला की पिटाई, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने आरोपी को दबोचा

दीपावली की रौनक के बीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में महिला के साथ सरेबाजार मारपीट का मामला सामने आया है। भगत सिंह रोड पर एक युवक ने महिला को बीच सड़क पर गिराकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 7 November 2026, 11:56 PM IST

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में महिला से बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है।  सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक सरे बाजार बीच सड़क पर एक महिला को पीटते हुए नजर आ रहा है। वीडियो का संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

दीपावली पर दुकान लगाने को लेकर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि ये घटना दो दिन पूर्व गुरुवार को नगर के व्यस्ततम बाजार भगत सिंह रोड की है जहां दीपावली पर बाजार में दुकान लगाने को लेकर महिला और आरोपी युवक कन्हैया के बीच विवाद हो गया था। जिसके चलते इस युवक ने बीच सड़क पर महिला को गिराकर जमकर उसकी पिटाई की थी।

मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने की कार्रवाई

इस दौरान किसी व्यक्ति ने ये पूरा वाक्या अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में आरोपी युवक महिला की पिटाई कर रहा है। वीडियो में राह चलते कुछ लोग महिला को युवक से छुड़ाते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी युवक कन्हैया को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

UP Assembly Election 2027 से पहले अखिलेश यादव की बड़ी तैयारी! बनाया कौन-सा नया प्लान?

पुलिस का बयान 

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि गुरुवार दोपहर शिव चौक के पास भगत सिंह रोड पर एक मार-पीट की घटना सामने आयी। जिसमें एक महिला और एक युवक आपस में मारपीट करती नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी चला था पुलिस द्वारा तुरंत इस घटना का संज्ञान लिया गया

वायरल वीडियो के बाद थाना कोतवाली नगर पुलिस की कार्रवाई

फैक्ट्री में काम करने गए कर्मचारी की संदिग्ध मौत, मुजफ्फरनगर में परिजनों ने लगाया हत्या का गंभीर आरोप

पुलिस की कार्रवाई 

कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दोनों ही पक्षों को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई की गई और जांच की जा रही है। और तहरीर प्राप्त कर अगर  अपराध पाया जाता है तो मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा और आगे की कार्रवाही की जाएगी।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  7 November 2026, 11:53 PM IST