हिंदी
पत्नी पर जहर देने का आरोप
Muzaffarnagar : जिले में एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद परिवार ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए खाने में जहर देकर हत्या करने की बात कही है। जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है।
यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुरी की है। जहां 32 वर्षीय मोनू अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और हालत इतनी खराब हो गई कि उसे अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मोनू के परिजनों का आरोप है कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी पूजा ने उसे खाने में जहरीला पदार्थ दे दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि यह कोई सामान्य मौत नहीं बल्कि एक साजिश हो सकती है।
मुजफ्फरनगर में थार स्टंट पर पुलिस की कार्रवाई, वायरल वीडियो के बाद स्टंटबाजों पर गिरी गाज
जानकारी के अनुसार मोनू और पूजा की शादी साल 2018 में हुई थी। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। पूजा द्वारा दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने के बाद मामला और बिगड़ गया। जिसमें परिवार के कई सदस्य जेल भी गए थे। पिछले कुछ सालों से दोनों के रिश्ते तनावपूर्ण थे और हाल ही में वे फिर साथ रहने लगे थे।
परिजन बताते हैं कि हालत बिगड़ने पर मोनू को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। लेकिन मेरठ पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि मोनू की मौत के बाद पत्नी पूजा और उसके पिता ने उन्हें धमकाया और कार्रवाई करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इस बात ने मामले को और गंभीर बना दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Location : Muzaffarnagar
Published : 9 June 2026, 3:28 AM IST