मुजफ्फरनगर: शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक करतूत, नौकरी का झांसा देकर 76 वर्षीय कॉलेज प्रबंधक ने महिला से की अश्लील डिमांड

मुजफ्फरनगर के एक इंटर कॉलेज में नौकरी के नाम पर 76 वर्षीय प्रबंधक अद्वारा महिला से अश्लील डिमांड और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने प्रबंधक और प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 July 2026, 8:24 AM IST

Muzaffarnagar: शिक्षा के पवित्र मंदिर को कलंकित करने वाला एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित वैदिक पुत्री कन्या इंटर कॉलेज के 76 वर्षीय प्रबंधक अरविंद कुमार पर नौकरी का झांसा देकर एक महिला से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का गंभीर आरोप लगा है। इस सनसनीखेज घटना के बाद से शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है और आरोपी प्रबंधक की इस करतूत की चहुंओर थू-थू हो रही है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के अनुसार, वह अपनी जॉइनिंग के सिलसिले में वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज गई थी। आरोप है कि कॉलेज के प्रबंधक अरविंद कुमार ने उसे ऑफिस में अकेले बुलाया, जहां सुरक्षा के नाम पर न तो कैमरे लगे थे और न ही अन्य स्टाफ मौजूद था, बल्कि कमरे में एक पलंग और पर्दे की व्यवस्था थी। प्रबंधक ने दस्तावेजों में कमी का बहाना बनाकर महिला पर अनुचित दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया और हिम्मत जुटाकर पूरी बातचीत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, तो आरोपी की घिनौनी मानसिकता खुलकर सामने आ गई।

यह भी पढ़ें-महराजगंज में मिलावटी और मिसब्रांडेड खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई, 6 कारोबारियों पर लगा जुर्माना

प्रिंसिपल पर भी मिलीभगत का आरोप

इस पूरे प्रकरण में केवल प्रबंधक ही नहीं, बल्कि कॉलेज की प्रिंसिपल राजेश कुमारी की भूमिका पर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़िता का सीधा आरोप है कि प्रिंसिपल राजेश कुमारी इस मामले में आरोपी प्रबंधक का पूरा-पूरा साथ दे रही थीं। बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद जब प्रिंसिपल से मदद नहीं मिली, तब पीड़िता ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों (ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग) के साथ सीधे पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

यह भी पढ़ें-चोरी का राज खुला! देवरिया में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, बैटरियां-इन्वर्टर बरामद; अवैध चाकू भी मिला

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, प्रबंधक हिरासत में

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। सीओ नई मंडी सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 जुलाई 2026 को आवेदिका की तहरीर पर थाना नई मंडी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 76 वर्षीय कॉलेज प्रबंधक अरविंद कुमार और प्रिंसिपल राजेश कुमारी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी प्रबंधक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में मिले इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई तेजी से जारी है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  25 July 2026, 8:24 AM IST