मुजफ्फरनगर में श्रमिकों को बंधक बनाने के केस के बाद एक और हैरान करने वाला मामला

मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में एक किसान द्वारा अपने नौकर की डंडे से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 26 June 2026, 6:32 PM IST

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित एक फैक्ट्री में बंधक बनाकर रखे गए मजदूरों का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था की जनपद में एक ओर मालिक (किसान) द्वारा काम करने को लेकर अपने नौकर की बीच सड़क पर डंडे से खुलेआम पिटाई कर दी गई।

CCTV कैमरे में कैद हो गई घटना

 पिटाई की ये घटना पास ही के एक मकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तुरंत आरोपी मालिक को गिरफ्तार कर जहाँ सलाखों के पीछे पहुँचा दिया तो वही आरोपी मालिक भी इसके बाद हाथ जोड़कर अपने किए की माफी मांगता नज़र आया।

यूपी में गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, वाराणसी, मिर्जापुर समेत कई जिलों के अचानक बदले गये अनुदेशक, जानिये क्यों

डंडे से बेरहमी के साथ पिटाई

घटना चरथावल थाना क्षेत्र के रोहणी हरजीपुर गांव की है जहां एक किसान मनोज उर्फ बबलू ने बिहार निवासी अपने नौकर राजू की उस समय सड़क पर डंडे से बेरहमी के साथ पिटाई कर दी थी जब गुरुवार को काम करने के विवाद को लेकर नौकर राजू नौकरी छोड़ कर जा रहा था। इस दौरान गुस्से में आरोपी किसान मनोज ने अपने नौकर राजू की सड़क पर डंडे से पिटाई कर दी थी, पिटाई की ये घटना पास ही के एक मकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

हरकत में आई पुलिस 

आपको बता दे कि नौकर की पिटाई की वीडियो वायरल होते ही पुलिस भी हरकत में आई जिसके बाद तुरंत चरथावल पुलिस ने आरोपी किसान मनोज उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचते हुए पीड़ित नौकर राजू की तहरीर पर जहां अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है तो वही इसके बाद आरोपी किसान मनोज भी सलाखों के पीछे हाथ जोड़कर अपने किए की माफी मांगता नजर आया। इस दौरान आरोपी किसान ये कहता हुआ भी सुनाई पड़ रहा है कि वह 7 हज़ार रुपये में बुधवार को नौकर राजू को लेकर आया था लेकीन वह पैसे लेकर काम ना करने की बात कहकर जब जाने लगा तो उसे गुस्सा आ गया और उसने उसकी पिटाई कर दी थी।

CO सदर विनय त्रिवेदी ने दी जानकारी

बरहाल इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए सीओ सदर विनय त्रिवेदी ने बताया कि आज दिनांक 25 /6/ 2025 एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। जिसमें यह दिखाई दे रहा है, कि अभियुक्त द्वारा दूसरे व्यक्ति की पिटाई की जा रही है। उसी वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा उस वीडियो की जानकारी की गई। तो उक्त वीडियो चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोहिणी हाजीपुर का विकास न्याय जिसमें वहां का निवासी मनोज उर्फ प्रमुख जो अपने काम करने वाले नौकर की पिटाई कर रहा है। जिसकी जांच पड़ताल के बाद उसकी हिरासत में लिया गया है। अभियोग पंजीकृत करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  26 June 2026, 6:32 PM IST